फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी कंडक्टर स्नैप से बिजली गुल

Fri, 26 Dec 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी लाइन का कंडक्टर स्नैप से होने केबल (तार) टूट गई। इसके चलते शुक्रवार को बख्शी नगर में राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल समेत कई कालोनियों में बिजली गुल हो गई। शीत लहर के बीच बिजली गुल हो जाने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


घरेलू कामकाज से लेकर लोगों को व्यापार, यहां तक कि अस्पताल में मरीजों को भी परेशानियों से जूझना पड़ा। बिजली विभाग के ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि कोहरे और ओवरलोड की वजह से 33 केवी लाइन का कंडक्टर स्नैप हो गया।

इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की ओर से त्वरित मरम्मत कार्य शुरू किया गया। 33 केवी लाइन होने की वजह से सब ट्रांसमिशन डिवीजन की ओर से बिजली आपूर्ति को बंद कर मरम्मत कार्य किया गया। बिजली लाइन पर काफी देर तक मरम्मत का काम चला और शाम को बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सर्दी में बिजली का प्रयोग बढ़ने से ढांचे पर ओवरलोड बढ़ गया और कंडक्टरों के अलावा ट्रांसफार्मरों के जलने का यह प्रमुख कारण है। इसके अलावा कोहरे से भी बिजली कंडक्टरों के स्नैप होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें