फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014: रेल लाइन से जुड़ा कटड़ा

Fri, 26 Dec 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा को देश के रेल मार्ग से जुड़ने का गौरव वर्ष-2014 जुलाई में मिला। इस गौरव को प्रदान करने के लिए चार जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटड़ा रेलवे स्टेशन का जहां उद्घाटन किया गया वहीं, कटड़ा रेलवे ट्रैक को देश के रेलवे ट्रैक से जोड़ा गया जिससे कटड़ा -उधमपुर -जम्मू के 77 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर नियमित रूप से डीएमयू ट्रेन दौड़ने लगी।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री देश के अन्य हिस्सों से श्रद्दालु सीधे कटड़ा पहुंचने लगे और दिल्ली से श्रीशक्ति ट्रेन के साथ साथ जम्मू से कटड़ा तक डीएमयू ट्रेन नियमित रूप से चलाई जा रही है जिससे माता के श्रद्धालुओं को रेल की सुविधा मिलने लगी। उल्लेखनीय है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद यह बहुप्रतीक्षित रेलवे ट्रैक को खोला जा सका।

पहले वर्ष-2008 में इस कटड़ा उधमपुर रेलवे ट्रैक को खोलने का लक्ष्य था लेकिन उधमपुर के पास टनल में पानी के आने की शिकायत व अन् य राजनीतिक अड़चने की वजह से इस ट्रैक को खुलने में देरी हुई। सीआरएस की टीम द्वारा गहन निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री द्वारा इस कटड़ा रेलवे लाइन को खोलने में कामयाबी मिल सकी। दूसरी ओर, सितंबर में आई बाढ़ के कारण दो दिनों तक जम्मू व उधमपुर के मध्य ट्रेनों को नहीं चलाया जा सका जिससे रेलवे को जहां राजस्व के रूप में क्षति सहनी पड़ी वहीं, रेल यात्री भी कटड़ा तक रेलमार्ग से नहीं आ जा सके।
विज्ञापन


वहीं, रामनगर में श्रीशक्ति एक्सप्रेस फंसी रही और उसके यात्रियों को उधमपुर में ले जाया गया जहां से यात्रियों को उनके किराए को रिफंड कराया गया था और उन्हें सड़क मार्ग से जम्मू में टैक्सी के द्वारा आकर अपने अपने गतव्यों तक लौटना पड़ा था। जबकि वर्ष-2014 गुजरने को है और प्रस्तावित डीआरएम दफ्तर अबतक जम्मू में नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें