फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रांसफार्मर पर करंट से श्रमिक की मौत, परिवार बोला-काम के दौरान शुरू कर दी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-श्रमिक के झुलसने और नीचे गिरने पर भाग गए बिजली कर्मी
विज्ञापन

-पुलिस ने मामला दर्ज कर लाइनमैन को हिरासत में लिया, जांच जारी
-बिना सुरक्षा उपकरण पहनाए लगा दिया काम पर
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कोटली टांडा पंचायत के परसोती गांव में बुधवार शाम लापरवाही से एक श्रमिक गारूराम (38) की करंट से मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए गारूराम को लगाया गया था। काम के दौरान बिजली आपूर्ति कर दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है।


बिजली विभाग गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा रहा था। परिवार का आरोप है कि विभाग के लाइनमैन ने स्वयं पोल पर चढ़ने के बजाय गारूराम को चढ़ने को कहा। आश्वस्त किया कि बिजली सप्लाई बंद है। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा, करंट से झुलसकर गिर गया। यह देखकर बिजली कर्मचारी गारूराम को वहीं छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गारूराम के दो छोटे बच्चे हैं। पक्का मकान भी नहीं है। बताया जा रहा है कि गारूराम को बिना सुरक्षा उपकरण लगाए ट्रांसफार्मर पर भेज दिया गया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मांग की कि संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व वित्तीय सहायता या परिजन को विभाग में नौकरी दी जाए। वहीं, थाना प्रभारी अखनूर संजीव चिब ने बताया कि मामला दर्ज कर संबंधित लाइनमैन को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बिजली विभाग के दिहाड़ीदार हड़ताल पर, स्थानीय श्रमिकों से लिया जा रहा काम
मौजूदा समय में बिजली विभाग के दिहाड़ीदारों की हड़ताल के चलते विभाग कई जगहों पर तकनीकी खामी आने पर मरम्मत कार्यों के लिए स्थानीय श्रमिकों की मदद ले रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अखनूर से घटनाक्रम की उचित जांच करवाने की मांग की है। शव उप जिला अस्पताल अखनूर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल



-बिना सुरक्षा उपकरणों के कैसे श्रमिकों की ली जा रही सेवाएं



-प्रशिक्षण के अभाव में हाई टेंशन कार्यों में कैसे लगाए जा रहे श्रमिक
-संभाग में पांच हजार से अधिक दिहाड़ीदार हड़ताल पर, कैसे हो रहे मरम्मत कार्य



स्थायी कर्मचारी खतरे वाले कार्यों से परहेज कर रहे

विभाग मामले की जांच करवा रहा
विभाग मामले की जांच करवा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। विभाग की तरफ से मृतक को उचित मदद दी जाएगी। नियम अनुसार नौकरी का प्रावधान होगा तो उच्च अधिकारी उस पर भी विचार करेंगे।
मोहम्मद फारूक, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें