जम्मू शहर और इसके कई बाहरी इलाकों में 29 और तीस जून के अलावा एक जुलाई को बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कब्रिस्तान से धोंथली तक 33 केवी जी पांच लाइन को अस्थायी तौर पर शिफ्ट करने के कार्य के चलते पुंछ हाउस, पंजतीर्थी, धोंथली बाजार, कर्ण नगर, कच्ची छावनी, जुल्लाका मोहल्ला, पीएचई धोंथली, राज भवन, एमईएस नगरोटा और इसके आसपास के इलाकों में 29 जून को दोपहर एक से सायं छह बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह तीस जून को सुबह नौ से सायं छह बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एक जुलाई को सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बहरहाल 33/11 केवी स्टेशन थोंधली और 33 केवी एमईएस नगरोटा में चरणबद्ध तरीके की कटौती के आधार पर बिजली की आपूर्ति की जाएगी।