फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: थानों में अलर्ट, सबकी छुट्टियां रद

Sat, 27 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर लखनपुर से श्रीनगर तक के हाईवे के दायरे में आने वाले तमाम थानों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही इन थानों के थानेदारों और तमाम स्टाफ को यात्रा के खत्म होने तक छुट्टी नहीं जाने के लिए कहा गया है। अगले दो महीने तक कोई भी थाना छोड़ कर कहीं नहीं जाएगा। सीमांत जिलों के थानों को भी इस निर्णय में रखा गया है। इसी वर्ष हाईवे पर एक के बाद एक तीन आतंकी हमले हो चुके हैं, इसमें सेना और पुलिस दोनों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर हाईवे के दायरे में आने वाले थानों को अलर्ट पर रखा गया हो और यहां कार्यरत पुलिस अमले की छुट्टियां बंद की गई हों।दरअसल, खुफिया एजेंसियों के पास भी इनपुट पहुंचे हैं कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हाईवे पर जत्थों को निशाना बना सकते हैं। तड़के पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को आतंकियों के टारगेट करने के इनपुट एजेंसियों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर गुजरने वाले जत्थों की सुरक्षा को पुख्ता करना एक बड़ी चुनौती है।

ऐसे में पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। मिली जानकारी के अनुसार सांबा, कठुआ, जम्मू, उधमपुर, रामबन, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों के हाईवे के पास पड़ते थानों में अलर्ट किया गया है। यहां पर कार्यरत एसएचओ से लेकर एसपीओ तक की दो महीने के लिए छुट्टी बंद कर दी गई है। सबको कहा गया है कि अपने क्षेत्र को छोड़ कर कहीं कोई नहीं जाएगा। यहां तक कि इन क्षेत्रों के अधिकारियों को भी कहा गया है कि वह यात्रा के दौरान अपने क्षेत्र में ही रहें।
विज्ञापन


डीआईजी अशकूर वानी ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर वैसे तो पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम कड़े किए हैं, लेकिन हाईवे के नजदीक थानों को अलर्ट पर रखा है और कर्मियों की छुट्टियां बंद कर दी हैं, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा में कोताही न बरती जाए। सभी थानों को गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें