फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कैसे बढ़ गई इनकी कमाई

Sat, 29 Nov 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जब से विधानसभा चुनाव का दौर शुरू हुआ है, तब से छोटे व बड़े वाहन चालकों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। चुनाव-प्रचार से लेकर सुरक्षाबलों को मौके तक पहुंचाने में वाहनों का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद पार्टियों ने छोटे वाहनों को प्रचार में लगाने के लिए बुक कर लिया था।
विज्ञापन


तब से लगातार यह वाहन चुनाव-प्रचार के लिए दौड़ रहे हैं। इसके लिए वाहन के मालिकों व चालकों को पार्टियों की तरफ से अच्छी खासी रकम दी जा रही है। इसके अलावा सुरक्षाबलों को चुनाव स्थान तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों को लगाया गया है।

यह बसें सुरक्षाबलों को चुनाव ड्यूटी पर पहुंचाने के काम भी जुटी हुई हैं। इसकी वजह से चालक भी व्यस्त हैं। पार्टियों की तरफ से निकाली जाने वाली रैलियों के चलते भी चालक अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। कुछ घंटे के लिए भी वाहनों को पार्टियों की तरफ से बुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण इलाकों से रैली स्थल तक पहुंचने के लिए भी कार्यकर्ताओं के लिए बस व मेटाडोर आदि बुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें