फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मेयर पद के लिए भाजपा आज तय करेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की रणनीति को लेकर सभी की निगाहें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के दौरे पर टिकी हुई हैं। राम माधव 12 जुलाई को कश्मीर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में भाजपा की भूमिका पर चर्चा करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित कश्मीर दौरे की तैयारियों पर भी स्थानीय नेताओं से मंथन करेंगे। नड्डा अगले हफ्ते कश्मीर दौरे पर आ सकते हैं। मेयर के चुनाव में भाजपा पूर्व डिप्टी मेयर शेख इमरान पर दांव खेल सकती है।
विज्ञापन

इधर मेयर पद के चुनाव के लिए शनिवार को पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू और पूर्व डिप्टी मेयर शेख इमरान ने नामांकन भरे। इमरान ने इस चुनाव में जीत की उम्मीद जताई। कहा कि जीत के बाद उनका उद्देश्य लोगों की मुश्किलें दूर करना और श्रीनगर को खूबसूरत शहर बनाना है।
शेख इमरान ने नामांकन भरने के बाद बताया कि वह वहीद अहमद डार और सभी निर्दलीय पार्षदों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है। इमरान ने पूर्व मेयर जुनैद मट्टू पर वार करते हुए कहा कि जिस तरह से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है उससे साफ लगता है कि किसी को कुर्सी से उतरने का सदमा जरूर है लेकिन इन इल्जामों से कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन

शेख इमरान ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि जिन पार्षदों ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। हम सब मिलकर श्रीनगर शहर को अच्छी राह पर लाएंगे। हम जरूर कामयाब होंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह का समर्थन मुझे मिला है हम जीत हासिल कर पाएंगे।
राम माधव भाजपा नेता वसीम के घर बांदीपोरा भी जाएंगे
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कश्मीर पहुंचेंगे। वह सबसे पहले बांदीपोरा में आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी के घर जाकर परिवार से संवेदना जताएंगे। यहां से लौटकर श्रीनगर में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में रखी गई श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेंगे। पार्टी नेताओं के साथ कश्मीर के हालात की समीक्षा करेंगे और भाजपा नेताओं की सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी के नेताओं के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें