फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर चुनाव के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया को सोमवार को पूरा कर लिया गया। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद प्रचार भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, वाईवी शर्मा और अरुण गुप्ता मैदान में हैं। इसके लिए कांटे की टक्कर होने की आशंका है। इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान के लिए सुरेंद्र महाजन और अनिल गुप्ता में टक्कर होगी। कनिष्ठ उपप्रधान के लिए राजीव गुप्ता (काका) और आशु गुप्ता के बीच टक्कर होगी। महासचिव पद के लिए अजय लंगर, भुवनेशवर गंडोत्रा, गौरव गुप्ता और मनीष गुप्ता में टक्कर होगी। इसी तरह सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, अश्विनी कुमार, अमरजीत सिंह और राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए राकेश जंडियाल, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता और मानिक गुप्ता के बीच में टक्कर होगी। इस चुनाव में 2200 से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें