जम्मू। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पांचवें चरण में पंच और सरपंच उपचुनाव के लिए क्रमश 59.90 और 52.53 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में पंचों की 229 रिक्त सीटों पर चुनाव करवाया गया। जिसमें कुल 42504 वोटों में से 25460 वोट पड़े। इसमें जम्मू संभाग में 77.52 और कश्मीर में रिकार्ड 58.35 फीसदी मतदान हुआ।
इसी तरह सरपंचों के रिक्त पदों के लिए 125 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 88078 वोटों में से 46179 वोट पड़े। इसमें जम्मू संभाग में 75.84 और कश्मीर में 42.85 फीसदी मतदान हुआ। पंच उपचुनाव में जम्मू संभाग में डोडा जिला में रिकार्ड 90.83 फीसदी मतदान हुआ। रियासी में 88.51 और पुंछ में 84.09 फीसदी मतदान हुआ। कश्मीर में बड़गाम जिले में 69 फीसदी मतदान हुआ। सरपंच उपचुनाव में कुपवाड़ा में रिकार्ड 84.24 और जम्मू संभाग में जम्मू में 81.13 फीसदी मतदान हुआ।