प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए रियासत में सितंबर महीने में आ सकते है। प्रदेश भाजपा ने मोदी और अमित शाह से रैलियों के लिए समय मांगा है। हालांकि इसी बीच सूचना ये भी आ रही है कि आगामी आठ अगस्त को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जम्मू आकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भ्ार सकते हैं।
प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि इतना तय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सितंबर महीने में रियासत का दौरा करेंगे। संभावना है कि अगले माह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी आ सकते हैं।
तिथि क्या रहेगी, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर देश और रियासत में भाजपा को मिली अपार सफलता के बाद साल के आखिर में होने वाले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उत्साहित है।