फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से राज्य के दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम, लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराने पर लेगी राय

Mon, 04 Mar 2019 01:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम रियासत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंची। टीम लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की राय लेगी। पुलवामा हमले के बाद टीम धरातल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेगी। 
विज्ञापन


सबसे पहले यह टीम सुबह श्रीनगर पहुंची। दिनभर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह टीम रात आठ बजे जम्मू पहुंचेगी। यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनावी तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। 

अगले दिन टीम संभाग के दस जिलों के डीसी, एसएसपी के साथ  बैठक करेगी। राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद कल टीम रात को दिल्ली लौट जाएगी। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार विधानसभा भंग होने के छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव कराने की बाध्यता है। यह समय सीमा मई में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें