फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईसी ने कहा: समय पर चुनावी बॉन्ड के विवरणों का होगा खुलासा, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फर्जी खबरों पर रहेगी नजर

Wed, 13 Mar 2024 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और विकलांग लोगों को घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग चुनावी बॉन्ड पर सभी विवरणों का समय पर खुलासा करेगा। आयोग को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से चुनावी बॉन्ड से संबंधित विवरण प्राप्त हो गया है और वह समय पर सभी प्रासंगिक जानकारी साझा करेगा। सीईसी ने कहा कि आयोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। बुधवार को जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


चुनाव बॉन्ड पर उनका यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसबीआई को 12 अप्रैल 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश देने के मद्देनजर आया है। एसबीआई चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत वित्तीय संस्थान है। राजीव कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'एसबीआई को 12 मार्च तक डेटा जमा करना था। उन्होंने हमें समय पर विवरण दे दिया है। मैं वापस जाऊंगा और डेटा को देखूंगा (और) निश्चित रूप से समय पर इसका खुलासा करूंगा।'  

85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही मतदान की सुविधा

सीईसी ने देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर सहित देश भर के मतदाताओं से उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया।  लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में वॉलेट से ऑनलाइन पैसों के लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और विकलांग लोगों को घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

फर्जी खबरों की रोकथाम के लिए बनेंगे सोशल मीडिया सेल

विज्ञापन


सीईसी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी और केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे। फर्जी खबरों पर वास्तविक समय में प्रतिक्रिया देने के लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल स्थापित किए जाएंगे। 

चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम सहित राष्ट्रीय पार्टियों और एनसी और पीडीपी जैसी राज्य मान्यता प्राप्त पार्टियों से मुलाकात की। पार्टियों ने उनसे कहा है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी होने चाहिए। कुछ दलों की राय थी कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर सकता है, इसलिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। वे यह भी चाहते थे कि  चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। पार्टियों ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों या सभी राजनीतिक दलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एक समान होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दलों की मांग थी कि प्रवासी जहां भी हों उनके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि वे ठीक से मतदान कर सकें, उनका मतदान प्रतिशत कम न हो।..."

सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद विधानसभा चुनाव पर होगा फैसला

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चिंतित है, लेकिन दो चुनाव एक साथ कराने पर अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिना किसी देरी के जल्द ही चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा, 'हम जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतित हैं।... श्रीनगर और जम्मू में हम जिन राजनीतिक दलों से मिले, उनमें से अधिकांश ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की।'

उन्होंने कहा, 'लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के संबंध में, हम गहन सुरक्षा समीक्षा और राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। एक बात तय है कि हम जम्मू-कश्मीर में जल्द लोकसभा और विधानसभा चुनाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे।
 

विज्ञापन

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता - फोटो : अभिषेक बड़ू
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम बुधवार को जम्मू पहुंची। इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर में आयोग की टीम ने राजनीतिक दलों के साथ मुलाकात की। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

राजनीतिक दलों ने श्रीनगर में मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष लोकसभा चुनावों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाई। पैनल ने आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए हितधारकों के साथ परामर्श शुरू किया है। भाजपा ने भी लोकसभा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव कराने की इच्छा व्यक्त की है।

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भाजपा, सीपीआई (एम), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की। यहा क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें