फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के एसएसआर-2020 कार्यक्रम पर केंद्रित रहेगी बैठक, चुनाव की तैयारी का लेना देना नहीं

Fri, 02 Aug 2019 01:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चुनाव आयोग की तरफ से देश भर में चलाए जा रहे मतदाता सूचियों की विशेष समीक्षा (एसएसआर-2020) कार्यक्रम को राज्य में भी अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारियों ( जिला उपायुक्तों) व अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें दिशा निर्देश जारी करेंगे। 
विज्ञापन


चुनाव विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी ने नाम न छापने की तर्ज पर बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से बुलाई गई बैठक का राज्य के विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। विधानसभा चुनाव का शेड्यूल चुनाव आयोग को जारी करना है। अभी तक शेड्यूल ही जारी नहीं हुआ है। 

चुनाव आयोग ने एक सितंबर से 31 दिसंबर तक मतदाता सूचियों की विशेष समीक्षा का कार्यक्रम दिया है। इसके तहत एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु के होने वाले युवाओं को मतदाता सूचियों में शामिल करना है। योग्य युवाओं के फार्म भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने व हटाने का क्रम भी चलेगा और जनवरी 2020 में नई मतदाता सूचियां प्रकाशित होगी। यह कार्यक्रम हर साल चलता है। इसके तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता के ब्योरे में बदलाव और मतदाता पहचान पत्रों में सुधार की प्रगति की जानकारी मिलती है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें