फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला चुनाव आयोग ने शुरू किया पिंक मतदान केंद्रों की सजावट का काम

Thu, 25 Apr 2024 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने पिंक मतदान केंद्रों का दौरा कर हासिल की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होने हैं। चुनाव आयोग ने पिंक मतदान केंद्रों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। कस्बे में लड़कियों के माॅडल हायर सेकेंडरी में पांच, जबकि ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय में दो मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन


यहां पिंक रंग का शामियाना और रंग रोगन भी पिंक ही किया गया है। यही नहीं सरकारी स्कूल के स्टाफ को भी पिंक रंग के कपड़े पहनने को कहा गया है। पिंक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कमरों को पूरी तरह से साफ सुथरा बनाया गया है। पिंक मतदान केंद्र में केवल महिला ही अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी महिला कर्मी ही तैनात किए गए हैं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंट भी महिलाएं ही होंगी, इसके लिए बाकायदा जिला उपायुक्त ने आदेश निकाला है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को पिंक मतदान केंद्रों का दौरा कर जानकारी हासिल की व चल रही तैयारियों का जायजा लिया। पिंक मतदान केंद्रों में चुनाव कर्मियों ने मतदान केंद्र के कमरों की पूरी तरह से साफ सफाई करवाई। प्रत्येक मतदान केंद्र के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पहली बार पिंक मतदान केंद्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान होगा। जिले की तीन विधानसभा हलकों में 9 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सात सांबा में, एक रामगढ़ और एक विजयपुर में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें