आरएस पुरा /मीरां साहिब। उप जिला आरएस पुरा में प्रशासन की ओर से लगाए नाकों पर सख्ती के साथ सीमांत व अन्य क्षेत्र से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बुधवार शाम को चुनाव के प्रचार का समय खत्म होने पर अब विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहन या बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर नजर रही जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार 26 अप्रैल का मतदान के पहले चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। उप जिले में सीमांत गांव बासपुर, रठाना,दवलैड, आरएस पुरा, कुल्लिया, मीरा साहिब, इंदिरा नगर आदि में अब नाको पर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। आरएस पुरा एसडीपीओ निखिल गोंगना ने कहा कि पुलिस की और से विशेष नाके स्थापित करने के साथ ऐसे मतदान केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है जो संवेदनशील। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान करवाए जाने के लिए पुलिस की और से फ्लैग मार्च करने के साथ मतदान केंद्रों में नियुक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों को एसएसपी जम्मू की और दरबार लगा शांतिपूर्ण चुनाव की प्रक्रिया करवाए जाने के लिए निर्देश दिया गया था। उन्होंने मतदाता से बिना किसी भय के मतदान करने के लिए कहा।