फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के लिए आमने-सामने की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग मेें 17 जनवरी को कारोबारी जगत के सबसे बड़े चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव होने जा रहे हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि खत्म होने के साथ स्थिति साफ हो गई है। इसमें सचिव पद के लिए सरदार अमरजीत सिंह ने नामांकन वापस लिया है। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 20 प्रत्याशी रह गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी होने के कारण सीधी टक्कर रहेगी। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

चुनाव रिसीवर सुरेश कुमार शर्मा की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वाईवी शर्मा और अरुण गुप्ता में टक्कर होगी। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र महाजन और अनिल गुप्ता मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजीव गुप्ता और आशु गुप्ता ने ताल ठोकी है।
इसी तरह महासचिव पद के लिए अजय लंगर, भुवनेश्वर गंडोत्रा, गौरव गुप्ता, दीपक अग्रवाल और मनीष गुप्ता मैदान में हैं। सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, अश्विनी कुमार, राजन गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश जंडियाल, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता और मानिक गुप्ता मैदान में हैं।
विज्ञापन

-----------
प्रचार में उतरे कई खेमे, दो हजार
वोटर करेंगे पदाधिकारियों का फैसला
नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ चुनाव प्रचार में तेज हो गया है। प्रत्याशी वोटरों के पास पहुंचकर उन्हें लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों के कई खेमे सक्रिय हैं। इस चुनाव में पूर्व चैंबर के कई पदाधिकारियों के साथ कई नए चेहरे मैदान में टक्कर ले रहे हैं। चुनाव की तैयारियां भी तेज की गई हैं। इस चुनाव में दो हजार से अधिक सदस्य अपने मत का प्रयोग करके पदाधिकारियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चैंबर का कार्यकाल दो साल का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें