रियासी। कई दिन से बिजली की पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से विस्थापित नाराज हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शनिवार को रियासी पहुंचे माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह व अन्य ने बताया कि कॉलोनी के एक हिस्सें में बिजली कई दिन से बंद है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को उचित सुविधा नहीं मिल रही है। अन्य हिस्सों में भी तीन-चार दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है।
वीरवार शाम को बिजली की सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने मार्ग बंद कर प्रदर्शन कर विभाग को जगाने का प्रयास किया था, मगर उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से साथ मुलाकात कर समस्या के समाधान की अपील की थी। इसके साथ ही बदहाल क्वार्टर की मरम्मत करवाने की मांग की थी। विस्थापित युुवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने की भी अपील की गई। कोलोनी में कई स्थानों पर पानी की क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करवाने की भी मांग की।