फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहले कम बताया लोड, अब बढ़ने से जल रहे ट्रांसफार्मर, 400 ट्रांसफार्मर की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घरों का लोड कम बताने से अब शहरवासी परेशानी झेल रहे हैं। पांच साल पहले हुए सर्वे पर कुल लोड के मुकाबले कम क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित लगे जो जलने लगे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार ढांचे को मजबूत करने के लिए 2022 से 2023 तक करीब 800 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए थे। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। ऐसे में 2024 से अब तक 400 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले गए।

अब गर्मी बढ़ने के कारण लोड 1500 मेगावाट पार कर रहा है। इस कारण प्रतिदिन चार से पांच ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इससे घंटों बिजली गुल हो रही है। लोगों को गर्मी में समय व्यतीत करना पड़ रहा है। अब भी 400 से ज्यादा उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। वहीं कवर्ड वायर को बिछाया गया है। लोड न उठाने के कारण सिद्दड़ा मझीन, रूपनगर में तार जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








बिजली ढांचे में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। शहर में लोड बढ़ रहा है जबकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम है। इन्हें अपग्रेड किया जा रहा है।



- अरशद कुरैशी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें