फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंडल दो में फिर शुरू हुआ कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली मंडल दो में कामकाज फिर शुरू हो गया है। इससे पहले एक लाइनमैन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण मंडल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। लाइनमैन के साथ रहे दस अन्य कर्मचारियों को भी क्वारंटीन केंद्र भेजा गया था। दस कर्मचारियों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तमाम कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

कनाल रोड स्थित ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। पहले कर्मचारी न होने के कारण मरम्मत कार्य रोका गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। बिजली आपूर्ति सुचारु होने से पानी की किल्लत भी हल होगी। मुख्य अभियंता गुरमीत सिंह ने कहा कि लाइनमैन को क्वांरटीन केंद्र भेजा गया है। जबकि अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें काम पर बुला लिया गया है। मंडल दो में बिजली की समस्या का निदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें