फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में 930 मेगावाट गिरा बिजली लोड, दोपहर तक 52 प्रतिशत सप्लाई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1070 मेगावाट की थी जरूरत, 140 मेगावाट रह गया लोड
विज्ञापन



जम्मू। जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। अलसुबह करीब चार बजे रनिंग लोड गिरकर महज 140 मेगावाट रह गया। सामान्य दिनों में औसतन लोड 1070 मेगावाट के आसपास रहता है। जेपीडीसीएल के मुख्य अभियंता के अनुसार वर्तमान समय में रनिंग लोड को बढ़ाकर 564 मेगावाट तक पहुंचा दिया गया है। लगभग 52 प्रतिशत तक बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है।
भारी बारिश और आंधी के कारण कई स्थानों पर एचटी और एलटी लाइनों पर पेड़ गिरे। फील्ड टीमों को प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए तैनात किया गया। बर्फ से ढके पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में पहुंच मार्ग बाधित होने के कारण बहाली कार्य अभी भी चुनौती बने हुए हैं। पुंछ, राजोरी, कठुआ, डोडा, उधमपुर, रियासी, रामबन, किश्तवाड़ और सांबा के कई इलाके सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश और बर्फबारी से जम्मू संभाग के कई इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों और मशीनों को तैनात किया गया है। मौसम में सुधार होते ही बिजली आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा।
- अरशद रेशी, मुख्य अभियंता, जेपीडीसीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें