ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में लोगों ने बुधवार को बैठक की। इसमें गांव के प्रमुख लोगों ने गांव की पुरानी दंगल कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया।
नई कमेटी में पूर्व पंच सुदेश सिंह को चेयरमैन, कुलबीर सिंह को अध्यक्ष और अंकुश चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त कमेटी ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि जो सेवा गांव के लोगों की तरफ से सौंपी गई है, वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि कई सालों से सेवाएं दे रही पुरानी कमेटी के सदस्यों को तीसरे नवरात्र पर सम्मानित किया जाएगा। संवाद