फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अ​भियान कार्यक्रम के दौरान मौजूद सांसद व अन्य स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को गांधीनगर अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर आदि गतिविधियां की गईं। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली और महिलाओं की नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री के वर्चुअल भाषण के साथ हुई। अभियान के तहत शिविर का मुख्य विषय महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल था। रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से एनसीडी (गैर-संचारी रोग), एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच की भी व्यवस्था की गई। एनीमिया की कमी का पता लगाने के लिए हीमोग्लोबिन का जांच, टीबी की जांच, निक्षय मित्र स्वयंसेवक पंजीकरण और अंगदाता पंजीकरण भी हुआ। शिविर के दौरान 500 से अधिक लाभार्थियों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, विधायक विक्रम रंधावा और भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, डीसी जम्मू राकेश मिन्हास, आयुष्मान भारत मिशन के निदेशक अनंत द्विवेदी, स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू डॉ. अब्दुल हामिद जरगर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें