फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गब्बर पंचायत में बिजली नहीं, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुधल डिवीजन की गब्बर पंचायत के वार्ड नंबर पांच शेख मोहल्ला में बिजली ट्रांसमिशन लाइन खराब होने के कारण 40 से अधिक परिवारों को अंधेरे में समय गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में मोहम्मद नजीर, शाहिद इकबाल और रशीद शेख आदि के अनुसार बिजली विभाग का कर्मचारी लाइन ठीक करने आया था लेकिन स्थानीय निवासी अब्दुल जब्बार ने बिजली विभाग के कर्मचारी को लाइन जोड़ने से मना कर दिया। उक्त ट्रांसमिशन लाइन एक अस्थायी लकड़ी के खंभे पर लटकी हुई है, जो बार-बार गिरती रहती है और लोगों के लिए खतरा बनी रहती है।
अब्दुल जब्बार का कहना है कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अस्थायी खंभे व ट्रांसमिशन लाइनों के बारे में बार-बार अवगत कराया गया है लेकिन बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों ने इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से न केवल बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों के जीवन के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन व बिजली विभाग से मांग की है कि तुरंत इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें