फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में छह यात्रियों सहित आठ लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले मिले हैं, जिनमें छह यात्री हैं। वहीं, पांच लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही जिले में मौजूदा समय में संक्रमण के 106 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक रियासी और पौनी से कोई भी संक्रमण का मामला नहीं मिला है। रियासी ब्लॉक में लगातार चौथे दिन नया मामला नहीं मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उधर, कटड़ा और माहौर ब्लॉक से क्रमश: एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। कई दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद भी प्रशासन की ओर से सख्ती जारी है। रविवार को जिला रियासी के अलावा अन्य सात जिलों में वीकेंड लॉकडाउन समाप्त करने के निर्देश जारी हुआ। इस के साथ ही पांबंदियों को खत्म कर दिया गया है। केवल रात्रि कर्फ्यू ही जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें