फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी, आठ और लोगों की गई जान

Sun, 05 Jul 2020 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को घाटी में आठ और लोगों ने इस संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया, इसके साथ कश्मीर में अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 128 है। इस बीच जम्मू कश्मीर में 227 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 30 और कश्मीर से 197 मामले शामिल हैं। राहत यह रही कि प्रदेश में 68 मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 20 और कश्मीर से 48 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बाबा अमरनाथ के जयकारों से गूंजा श्रीनगर, पहलगाम के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक यात्रा, देखें तस्वीरें

नए संक्रमित मामलों में जिला जम्मू में 112 मामले सामने आए, इनमें 7 ट्रैवलर और 5 अन्य वर्ग से शामिल रहे। श्रीनगर में 33, बारामुला में 57, कुलगाम में 2, शोपियां में 46, अनंतनाग में 4, कुपवाड़ा में 7, पुलवामा में 17, बड़गाम में 26, बांदीपोरा में 5, सांबा में 10, पुंछ में 1, राजोरी में 4, डोडा में 1 मामला शामिल है। 
विज्ञापन


कुल 8247 पॉजिटिव मामलों में से 2976 मामले सक्रिय हैं। इनमें 434 जम्मू संभाग और 2542 कश्मीर संभाग से हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1274 और कश्मीर से 3869 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जम्मू संभाग में 14 और कश्मीर संभाग से 114 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 2595 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 2595 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 293355 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 40409 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 2976 को अस्पताल में आइसोलेशन, 43 को अस्पताल में क्वारंटीन, 44693 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। 205107 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 392919 सैंपलों में से 384673 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें