फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Sun, 18 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरंका क्षेत्र में शनिवार को एक मैजिक आटो चालक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब दस बजे एक टाटा मैजिक आटो कोटरंका से पीड़ी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


कंडी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को रास्ता देते समय आटो चालक अपना संतुलन खो बैठा और आटो करीब तीन सौ फीट खाई में जा गिरा। इस हादसे में आटो चालक जाकिर हुसैन निवासी कंडी की मौके पर ही मौत हो गई। कोटरंका के एसएचओ हाजी बशीर ने बताया कि आटो में सवार पांच अन्य यात्री मोहम्मद याकूब, आसिया नाज, मोहम्मद इकबाल, यासिर अराफात और नाजुक खान घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को क्षेत्र के सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आटो को कब्जे में ले लिया है। उधर, एक अन्य हादसे में एक स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक चालक राज कुमार किसी कार्य से शहर से ठंडीकस्सी की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें