फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद जम्मू एयरपोर्ट पर दिखी रौनक, पहले दिन पहुंचीं आठ उड़ानें, सभी यात्री क्वारंटीन

Tue, 26 May 2020 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
दो महीने बाद जम्मू एयरपोर्ट पर रौनक दिखी। घरेलू विमान सेवा शुरू होने के पहले दिन आठ उड़ानें जम्मू पहुंची। इनमें से कुछ श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए भी रवाना हुईं। दिन की पहली फ्लाइट एयर इंडिया की थी जो दिल्ली से 23 यात्रियों को लेकर जम्मू पहुंची। कुछ मिनट रुकने के बाद उसने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
बाहरी राज्यों और श्रीनगर से फ्लाइट में जम्मू आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया गया। फ्लाइट से उतरने के बाद एक-एक कर सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसके लिए एयरपोर्ट बिल्डिंग में 12 कियोस्क केंद्र बनाए थे। इनमें मेडिकल विभाग की टीम को तैनात किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
संक्रमण के खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट पर कई तरह के नए इंतजाम किए गए। इसमें जगह-जगह पर ऑटो सेंसर वाले हैंड-सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निशान, ई-टिकट और पहचान पत्र की जांच के लिए वेब कैमरा सहित अन्य इंतजाम थे।

 

4 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को कोरोना पर रोकथाम में सरकार की मदद करने के लिए जागरूक किया। एयरपोर्ट पर जाने वाले सभी यात्रियों के लगेज को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों से सरकार की ओर से जारी एक फॉर्म भी भरवाया गया। फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें