फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Adha 2024: जम्मू कश्मीर में धूमधाम से मनाया ईद उल अजहा, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

Mon, 17 Jun 2024 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू कश्मीर के बीस जिलों में के ईदगाहों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की और परिवार सहित प्रदेश और देश के लिए अमन व सुख-समृद्धि की दुआ की।
विज्ञापन
जम्मू में ईद की नमाज अदा करते हुए - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद उल-अजहा का त्योहार जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के 20 जिलों में के ईदगाहों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की और परिवार सहित प्रदेश और देश के लिए अमन व सुख-समृद्धि की दुआ की।

विज्ञापन


जम्मू शहर की बात करें तो यहां 22 जगहों पर नमाज अदा की गई। इसमें ईदगाह डिग्याना में सात बजे, रेजीडेंसी ईदगाह में साढ़े सात, सिद्दड़ा में सुबह साढ़े सात बजे, मलिक मार्केट ईदगाह में साढ़े छह बजे, तालाब खटीका में साढ़े आठ बजे, जामिया मस्जिद करयानी तालाब बठिंडी में साढ़े सात बजे, रेलवे स्टेशन मस्जिद में आठ बजे, सुजवां ईदगाह में साढ़े सात, पुलिस लाइन छन्नी मस्जिद में साढ़े सात, जामिया मस्जिद उस्ताद मोहल्ला में साढ़े छह, कुंजवानी मस्जिद में सात, गोल मार्केट गांधी नगर में साढ़े छह, बठिंडी मस्जिद में सुबह सात बजे, पुल तवी मस्जिद में नौ बजे, नरवाल मस्जिद में सात, ईदगाह जानीपुर में साढ़े सात, गोल मस्जिद जलालाबाद सुजवां में सवा छह, न्यू प्लांट में नौ बजे, अंजुमन इमामिया परिसर में साढ़े आठ बजे, बठिंडी में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। साथी खूब मिठाईयां भी बंटी। ईद के पर्व पर प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह से ही पुलिस अधिकारी विभिन्न ईदगाहों के नजदीक मौजूद रहे। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें