दान में दिए अंडे को दिखाते हुए
- फोटो : साकिब नबी
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि तीन दिनों तक अंडे पर बोली लगती रही। हर दौर के बाद सफल बोली लगाने वाले ने राशि का भुगतान कर इस अंडे को फिर से दान के तौर पर मस्जिद निर्माण समिति को सौंप दिया, ताकि फिर से इस पर बोली लग सके।
नीलामी के अंतिम दिन दानिश अहमद नाम के एक युवा व्यवसायी ने अंडे को 70 हजार रुपये में खरीदा। अहमद ने कहा, ' मैं कोई अमीर आदमी नहीं हूं लेकिन ईश्वर के पवित्र स्थान के प्रति मेरा जुनून और भावना के लिए मैंने ऐसा किया। हम मस्जिद के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। अहमद ने बताया कि कई दौर की नीलामी के बाद अंडे के लिए बोलीदाताओं द्वारा एकत्र की गई संचयी धनराशि 2,26,350 रुपये तक पहुंच गई।