जम्मू। स्कूलों में इंचार्ज प्रिंसिपल और सीनियर लेक्चरर पद पर तैनात 1227 शिक्षा अधिकारियों को नियमित किया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि यह मामले वर्ष 2007 से लंबित चल रहे थे। इस व्यवस्था से शिक्षा अधिकारियाें के कैडर का बैकलॉग पूरा हो गया है। साथ ही स्कूलों को स्थायी रूप से मुखिया भी मिल गए हैं।
वहीं, शिक्षा विभाग में शिक्षकों और अधिकारियाें की अटैचमेंट का निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। संयुक्त निदेशकों और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि वे बिना निदेशालय की मंजूरी लिए अटैंचमेंट न करें। यह देखने में आया है कि पाबंदी के बावजूद अटैंचमेंट की गई हैं। अधिकारियाें को स्पष्ट किया जाता है कि बेहद जरूरी होने पर भी अटैचमेंट को निदेशालय की मंजूरी के बाद ही किया जाए। ऐसा न करने वाले अफसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।