प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों (यूनिवर्सिटी और कॉलेज) में भी शैक्षणिक गतिविधियां बंद हो सकती हैं। प्रदेश में जिस रफ्तार से कोविड संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए प्रदेश सरकार जल्द कोई फैसला ले सकती है। जम्मू यूनिवर्सिटी को अगले आदेश तक बंद करने के साथ ही 20 अप्रैल से होने वाले परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया है।
जम्मू यूनिवर्सिटी और साइंस कॉलेज में कोरोना के मामले आने पर इन्हें पहले ही बंद किया जा चुका है। उच्च शिक्ष विभाग की आयुक्त सचिव सुषमा चौहान ने कहा कि हालांकि अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।
हम स्थिति पर निगारी रखे हुए हैं, स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद भी कोई फैसला लिया जाएगा। उच्च शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के साथ रोटेशन पर बच्चों को कॉलेज बुलाया जा रहा है।