फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नियुक्त आरक्षित कर्मचारियों के लिए स्थानांतरित नीति बनाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट एवं सोसायटी सिकंदरपुर कोठे जम्मू की तरफ से आयोजित प्रेसवार्ता में उपराज्यपाल से मांग की गई कि जम्मू संभाग के आरक्षित श्रेणी के कर्मचारी जो कश्मीर संभाग में सेवाएं दे रहे हैं, उनके लिए विशेष तबादला नीति बनाई जाए।
विज्ञापन

पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने कहा कि कश्मीर में हालात जम्मू संभाग के आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों के हित में नहीं हैं, और लगातार आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को आतंकवादियों द्वारा टारगेट किया जा रहा है। इस लक्षित हत्या में कई कर्मचारियों को मौत के घाट भी उतारा जा चुका है, जिसके चलते इन कर्मचारियों में दहशत है। वह लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लगाया जाए। गुरु गुरदीप गिरी जी महाराज ने कहा कि कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जिनका सरकार द्वारा वेतन बंद कर किया गया है। इनके परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट सोसायटी उपराज्यपाल तथा केंद्र सरकार से मांग करती है कि जम्मू संभाग के आरक्षित कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाए तथा इन्हें सुरक्षित जिलों में लगाया जाए। ताकि यह कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित रहकर अपनी सेवाएं दे सकें।
प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के चेयरमैन सीएल बानाल, संयोजक केहर सिंह, महासचिव डॉ. डीडी शिवगोत्रा, नथाराम, पुरुषोत्तम थापा, मुल्क राज, केएल थापा सहित सोसायटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें