फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा के परीक्षा में पलक शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में छात्रा पलक शर्मा पुत्री अनिल शर्मा निवासी वार्ड-6 ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा पलक के बेहतर अंक हासिल करने पर घर के सदस्यों ने पलक का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और मुबारकबाद दी। छात्रा की इस सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। पिता अनिल शर्मा ने बेटी के बेहतर अंक हासिल करने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी की मेहनत रंग लाई, जिसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों को जाता है। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता तथा अध्यापकों को देते हुए कहा कि भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। इसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत तथा लगन के साथ पढ़ाई जारी रखेगी। कोराना के चलते शिक्षा प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रा के दादा वीरचक्र विजेता कैप्टन धनराज शर्मा तथा दादी सत्या देवी ने भी इस सफलता पर खुशी जताई और कहा कि आज बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं होने पर बेटियों को भी शिक्षित करने के लिए कहा ताकि देश मजबूत बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें