फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगमेटिक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन स्कूल प्रवधन ने विद्यार्थीयों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से हाल ही में घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में प्रगमेटिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन स्कूल कृष्णा नगर के विद्यार्थियों के बेहतर अंक हासिल करने पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से शनिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक रामेश्वर सिंह मनहास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की तरफ से मिठाई खिलाई गई। निदेशक ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। छात्रा राधिका शर्मा ने 494, मुस्कान चौधरी, अबलीन कौर ने 471, हरलीन कौर ने 448, गौरव डोगरा ने 441, तनशिका शर्मा ने 432, खुशी वर्मा ने 421, गौतम शर्मा ने 415, पूमा ने 407 तथा गुरलीन कौर ने 402 अंक हासिल किए । विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय अध्यापकों को जाता है। जिन्होंने कोरोना महामारी में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें