बाड़ी ब्राह्मणा। बलोल खड्ड क्षेत्र डाबर फैक्ट्री के नजदीक तहसीलदार दीक्षा बांबा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के अनुसार तहसील प्रशासन को सूचना मिली कि सरकारी जमीन पर कुछ गुर्जर समुदाय द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उसकी नींव भरी जा रही है। सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। जेसीबी मशीन द्वारा भरी जा रही नींव को उखाड़ कर फेंक दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सारा माहौल शांतिपूर्ण रहा। संवाद