फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नृसिंह मंदिर में संस्कृत के साथ सनातन संस्कृति से जुड़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- घगवाल के लोगों ने मंदिर परिसर में गुरुकुल की स्थापना का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए नृसिंह धाम मंदिर घगवाल में गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। इससे बच्चे संस्कृत सीखने के साथ सनातन संस्कृति से जुड़ पाएंगे। इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
बता दें कि बीते बुधवार मंदिर प्रबंधन समिति और चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसमें मंदिर परिसर में गुरुकुल की स्थापना का फैसला लिया गया। स्थानीय निवासी विरेंद्र शास्त्री, रछपाल वर्मा, कमल किशोर, राजेश, कर्ण कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे संस्थान खुलने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं, छठी में 12वीं तक
संस्कृत संग संगीत व अन्य विषयों की होगी पढ़ाई
मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने बताया कि इसी साल अप्रैल माह में अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर संस्थान का उद्घाटन किया जाएगा। पहले सत्र में छठी कक्षा में 27 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। 12वीं तक कक्षाएं लगेंगी। बच्चों को संस्कृत के साथ संगीत व अन्य विषयों की शिक्षा दी जाएगी। मंदिर परिसर में 27 नक्षत्र का पार्क बनाया गया है। 27 किस्मों के पेड़-पाैधे लगाए गए हैं। इससे भी बच्चे प्रकृति से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें