रामगढ़ काॅलेज में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजकीय डिग्री कॉलेज रामगढ़ में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और एनसीओआरडी समिति के तत्वावधान में हुआ। प्राचार्य डॉ. मीरू अबरोल ने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने, जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में सेमेस्टर-5 के वंश वर्मा ने प्रथम, धर्म सिंह ने द्वितीय तथा सेमेस्टर-3 की हेमा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में सेमेस्टर-5 की रिया प्रथम, सोनिका द्वितीय और सेमेस्टर-3 की रूशी तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. सनोब और प्रो. संदीप कुमारी ने किया।