फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : जीडीसी सांबा में ज्ञान और नवाचार का दिखा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन से विद्यार्थियों ने ली प्रेरणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में ज्ञान और नवाचार का संगम दिखा। विद्यार्थियों ने महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन से ली प्रेरणा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य निरलेप कौर के मार्गदर्शन में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना का विकास तथा दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता को रेखांकित करना रहा। ‘दैनिक जीवन में विज्ञान’ विषय पर आयोजित प्रस्तुति सत्र में विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने गृह उपयोगी उपकरणों, स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं आधुनिक संचार माध्यमों में विज्ञान की भूमिका को उदाहरण सहित स्पष्ट किया। समारोह का प्रमुख आकर्षण कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति जनरेशन एआई: आर्टिफिशियल माइंड्स, रियल लाइव्स रही। नाटक के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, उसके सकारात्मक पक्ष तथा संभावित दुष्परिणामों को रोचक एवं विचारोत्तेजक शैली में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इसमें महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन एवं योगदान का उल्लेख किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। संपूर्ण आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें