सांबा काॅलेज में चित्रकला व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजकीय डिग्री काॅलेज सांबा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज की प्राचार्य निरलेप कौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने करने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी मानने का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा रखा गया। इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल से दूरी, यातायात संकेतों के पालन और नशा कर वाहन न चलाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. सरबप्रीत कौर और यशपाल सिंह शामिल रहे। चित्रकला में दीक्षा भगत प्रथम, कशिश चौधरी द्वितीय और शीतल देवी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन में आरती ठाकुर, स्वाति शर्मा व पल्लवी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।