फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल के बाहर मिनी बसों का अतिक्रमण, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के बॉर्डर मार्ग पर दुकानदार, रेहड़ी फड़ी वालों व मिनी बस स्टैंड चालकों की ओर से किया गया अतिक्रमण छात्रों, स्कूल स्टाफ सहित अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सांबा के बॉर्डर मार्ग पर एक सरकारी और दो निजी स्कूल हैं। सुबह और छुट्टी के समय छात्रों और उनके अभिभावकों को सांबा के बॉर्डर मार्ग पर रेहड़ी फड़ी और मिनी बस चालकों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शोर शराबे के कारण छात्रों की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों और अभिभावकों ने मांग की है कि बॉर्डर मार्ग से अवैध अतिक्रमण को हटाकर मिनी बसों के लिए कहीं अन्य जगह स्टैंड बनाया जाए। स्कूली छात्र सिद्धार्थ सिंह, सुनील कुमार व स्थानीय निवासी कपिल सिंह, पवन देव और मन्नू संब्याल ने कहा कि दिनभर भर सांबा के बॉर्डर मार्ग पर अतिक्रमण और मिनी बसों की ओर से बनाए गए पड़ाव के कारण लगने वाले जाम और शोरगुल से स्कूली छात्र और आम लोग परेशान होते हैं। जाम के कारण छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। लोगों का कहना है कि जाम के कारण वाहन हॉर्न बजाते रहते हैं, जिससे छात्रों का ध्यान भटक जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बॉर्डर मार्ग पर तीन स्कूलों के छात्रों की प्रभावित हो रही शिक्षा को ध्यान में रखते हुए हुए मिनी बस स्टैंड को कहीं और शिफ्ट किया जाए।

बॉक्स

बॉर्डर मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ हमने कई अभियान चलाकर लोगों पर जुर्माना किया है। दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। मिनी बस स्टैंड, ऑटो और अन्य यात्री वाहनों को फ्लड कंट्रोल कार्यालय के पास शिफ्ट करने की योजना बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। योजना मंजूर हुई तो मिनी बसों और अन्य यात्री वाहनों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोधराज
मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सांबा

फोटो : सांबा में मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर मिनी बसों का अतिक्रमण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें