- डीसी ने माैसमी शिक्षा केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की
- विद्यार्थियों को मिलेंगे निशुल्क जूते और जैकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को बैठक कर जिले में गुज्जर-बकरवाल आबादी के लिए संचालित मौसमी शिक्षा केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के 4,110 छात्रों को 211 शिक्षकों के माध्यम से विभिन्न मौसमी शिक्षा केंद्रों में पढ़ाया जा रहा है। डीसी ने इन छात्रों के लिए शिक्षा सुविधाएं उन्न्त करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने नामांकित छात्रों को निशुल्क जूते और जैकेट उपलब्ध कराने की घोषणा की। पाठ्यक्रम को उपयुक्त रूप से विभाजित किया जाएगा। डीसी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी मौसमी शिक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी करने के लिए कहा। पारदर्शिता और रियल-टाइम निगरानी को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि मौसमी शिक्षा स्वयंसेवक केंद्रों की दैनिक जियो टैग तस्वीरें भेजेंगे ताकि उपस्थिति और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने वन क्षेत्रों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य विभाग को सभी केंद्रों पर मेडिकल किट उपलब्ध कराने और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी गौरव सिकरवार, सीपीओ मकसूद अहमद, मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हफीज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोहर लाल राणा आदि मौजूद रहे।