राजोेरी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने युवतियों के लिए ट्रैकिंग व एडवेंचर प्रोग्राम सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवतियों में शारीरिक सहनशक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
शुक्रवार को दूसरे दिन सीईओ मोहम्मद हाफिज ने मिनी स्टेडियम से ट्रैकिंग दल को रवाना किया। इसमें शामिल प्रतिभागी साई जान मोहम्मद जियारत से सिंबिल घई होते हुए श्री दूधाधारी मंदिर तक का सफर तय कर बेस कैंप में वापस लाैटीं। दल वन्यजीव से भरे जंगल एरिया से गुजरा जहां रेंज ऑफिसर ने उनका स्वागत किया। अफसरों ने जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता और संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। ससे एडवेंचर में शैक्षणिक पहलू जुड़ गया। यह कार्यक्रम युवतियों में फिजिकल फिटनेस, लीडरशिप और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता रहता है।