फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहली बार हवाई जहाज में सवार होंगे पुंछ के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले के 82 छात्रों को भारत दर्शन के लिए किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के 82 विद्यार्थी पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। जिला पुलिस ने मंगलवार को जिले के दूरदराज क्षेत्रों से छात्रों के दल को भारत दर्शन के लिए रवाना किया। ये बच्चे दिल्ली और चेन्नई सहित अन्य प्रमुख शहरों व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

सुबह जिला पुलिस लाइन में विदाई समारोह हुआ। इसमें भारत दर्शन के लिए जाने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता डीएसपी (डी) आर शशिकांत रैना और डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा ने की। एएसपी मोहन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित व समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं देकर बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये छात्र जम्मू से हवाई जहाज में पहले दिल्ली जाएंगे वहां से हवाई जहाज से ही चेन्नई रवाना होंगे और वहां की संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों व विकास को जानेंगे। शशिकांत रैना छात्रों को इस भ्रमण से सीखने के अनुभव का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं के दृष्टिकोण को विकसित करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें