फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को आधुनिक खेती अपनाकर भविष्य संवारने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ डाक बंगले में जिला स्तरीय मेगा जागरूकता व शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला कृषि विभाग ने शनिवार को डाक बंगला में जिला-स्तरीय मेगा जागरूकता व शैक्षणिक कार्यशाला करवाई। इसमें युवाओं को आधुनिक खेती अपनाकर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 87 चयनित कृषि उद्यमी, यूथ क्लब के 10 सदस्य, स्वयं सहायता समूह और जिले भर के किसान शामिल रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी योगराज सिंह सलाथिया ने की। डीसी अशोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कृषि उद्यमियों और यूथ क्लब के सदस्यों से ऐसे कार्यक्रमों में प्राप्त ज्ञान को साथी युवाओं व किसान समुदाय तक पहुंचाकर अपने-अपने समुदायों में बदलाव के एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सलाथिया ने एक दूरदर्शी कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों से सामुदायिक विकास के लिए प्रशिक्षण का उपयोग करने का आग्रह किया। इसमें पर्यावरणीय जागरूकता और जलवायु परिवर्तन शमन पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें