फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिग्री कॉलेज पुरमंडल में दिन में जल रहीं लाइटें

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज पुरमंडल में दिन के उजाले में जलती हाई मास्क लाइट का दृश्यश्रोत संवाद
विज्ञापन
-अतिरिक्त चौकीदार न होने से रखरखाव में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

- प्रिंसिपल ने कहा, उच्च अधिकारियों को बताया गया है



संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। डिग्री कॉलेज पुरमंडल में हाईमास्ट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है। मंडल गांव स्थित कॉलेज में लाइटें रात के समय सुरक्षा के उद्देश्य से लगाई गई थीं ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस दिन कॉलेज में छुट्टी होती है उस दिन लाइटें 24 घंटे जलती रहती हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और डीसी से मांग की है कि लाइटों के रखरखाव को सुनिश्चित किया जाए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सलाथिया ने बताया कि उनके पास पुरमंडल डिग्री कॉलेज का अतिरिक्त कार्यभार है और वह डिग्री कॉलेज गगवाल के साथ यहां भी प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं। लाइटों के दिन में जलने की शिकायत पहले भी मिली थी। इसके लिए चौकीदार को कहा गया था, लेकिन समस्या यह है कि कॉलेज में रात के लिए कोई चौकीदार नहीं है और जो चौकीदार है उसे दोपहर तीन बजे छुट्टी हो जाती है। अतिरिक्त चौकीदार की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा हुआ है ताकि व्यवस्था को सही किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें