फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर से दूर जम्मू में मिले नए परिवारों संग समय बिता भावुक हुए आईआईएम के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी.....
विज्ञापन

संस्थान की बंधन पहल के तहत 236 छात्रों ने जम्मू के परिवारों में घुल-मिलकर जानी डोगरा संस्कृति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की बंधन के पहले संस्थान के छात्रों को दो दिन स्थानीय परिवारों के साथ बिताने का मौका मिला। घर से दूर जम्मू में मिले इन नए परिवारों संग समय बिता आईआईएम के छात्र भावुक नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को संस्थान के एमबीए और एमबीए हेल्थकेयर डोमेन के 236 छात्र जम्मू के प्रतिष्ठित परिवारों के मेहमान बने। इनमें पूर्व सैनिक, स्थानीय कलाकार, उद्यमी, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल से जुड़ी हस्तियां, शिक्षाविद, सरकारी कर्मचारी आदि शामिल थे। इस दौरान संस्थान के छात्रों ने डोगरा व्यंजनों का स्वाद तो लिया ही, यहां की संस्कृति, सामाजिक ताने-बाने के बारे में भी जाना। बता दें कि संस्थान की ओर से कुछ समय पहले इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई थी। जम्मू के प्रतिष्ठित परिवारों को आईआईएम बुलाकर वहां छात्रों के साथ उनका परिचय कराया गया था। कार्यक्रम का को-ऑर्डिनेशन आईआईएम के श्रीनगर कैंपस के चीफ इनोवेशन ऑफिसर अंकुश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें