फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 नवंबर से, 22 तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्सी चांस के तहत इंटिग्रेटेड और स्नातक डिग्री प्रोग्राम की डेटशीट जारी
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में दोपहर दो बजे से किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में चल रहे पांच वर्षीय एकीकृत डिग्री प्रोग्राम के साथ ही तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के दूसरे सेमेस्टर की एग्जाम डेट शीट जारी हो गई है। परीक्षा 11 से 22 नवंबर तक चलेगी। पेपर एक ही शिफ्ट में दोपहर दो बजे से होंगे।
डेट शीट वर्ष 2017, 2018 और 2019 बैच के लिए मर्सी चांस के तहत जारी की गई है। इसमें चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के अंतर्गत पढ़ रहे छात्र-छात्राएं बैठ सकेंगे। 11 नवंबर को बीएससी, बीकॉम, बीए, बीबीए/बीसीए और ऑनर्स के साथ ही इंटिग्रेटेड कोर्सेेज का ईवीएस और कम्युनिकेशन इंग्लिश का पेपर होगा।
विज्ञापन

आखिरी दिन 22 नवंबर को बीएससी का ह्यूमन जियोग्राफी के साथ ही लीनियर एंड डिजिटल इंटिग्रेटेड सर्किट का एग्जाम होगा। इसी दिन बीए का सोशल एंड पॉलिटिकल फिलॉसफी और ह्यूमन जियोग्राफी का पेपर होगा।
विज्ञापन

-

डिजाइन योर डिग्री का तीसरे सेमेस्टर का नतीजा घोषित
सरकारी महिला कॉलेज, परेड ग्राउंड में डिजाइन योर डिग्री (डीवाईडी) प्रोग्राम के तीसरे सेमेस्टर का नतीजा घोषित हो गया है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी सातों विषयों के नतीजे कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट womencollegeparade.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है। इसके तहत छात्रों को अपनी सुविधा के हिसाब से मनपसंद कोर्स लेकर डिग्री डिजाइन करने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें