फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेज अलॉटमेंट का रिजल्ट आठ को, पोर्टल पर देख सकेंगे लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली पसंद न मिलने पर एक बार मिलेगा अपग्रेड का मौका
विज्ञापन

- 11 सितंबर तक ज्वाॅइन न करने पर कैंसिल हो जाएगी उम्मीदवारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर संभाग के कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था के तहत सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया सोमवार आठ सितंबर को सुबह दस बजे शुरू होगी। नोडल प्रिंसिपल प्रोफेसर सीमा नाज ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह सूचना दी।
नोटिफिकेशन के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र सही तरीके से जमा किया था और कॉलेज की पसंद भरी थी उन्हीं का अलॉटमेंट मेरिट और पसंद के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खाते में लॉगिन कर ''सिलेक्शन हिस्ट्री'' विकल्प पर जाकर आवंटित कॉलेज की जानकारी मिल जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने कॉलेज की पसंद नहीं भरी थी उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अलॉटमेंट मिलने के बाद उम्मीदवारों के पास दो विकल्प होंगे। पहला, ''स्वीकार करें'' पर क्लिक कर कॉलेज ज्वाॅइन करना। इसके लिए उन्हें 11 सितंबर तक मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित समय पर ज्वाॅइन न करने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
दूसरा विकल्प, ''होल्ड और अपग्रेड'' का है। जिन उम्मीदवारों को पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिला है, वे एक बार इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अगली सूची में उन्हें ऊंची पसंद का कॉलेज मिल गया तो उसे ही ज्वाॅइन करना होगा, पिछला कॉलेज चुनने का विकल्प नहीं रहेगा। अगर अपग्रेड नहीं हुआ तो पहले वाला कॉलेज ही मान्य होगा। यह सुविधा सिर्फ एक बार मिलेगी।
विज्ञापन

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी हाल में कॉलेज बदलने की गुंजाइश नहीं होगी। आगे के राउंड की जानकारी पोर्टल पर अलग से जारी होगी। जो उम्मीदवार आवेदन वापस लेना चाहते हैं, वे पोर्टल पर ''आवेदन वापस लें'' विकल्प चुन सकते हैं। आवेदन वापस लेने पर फीस वापस नहीं होगी और आगे किसी भी राउंड में नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें