अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सप्ताह समारोह में भाग लेते वक्ता। स्त्रोत सोशल मीडिया
-राजकीय महिला महाविद्यालय गांधी नगर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू। राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मातृभाषा के गहन महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य डा.एसपी सारस्वत ने कहा कि छात्र अपनी भाषाई जड़ों,मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे अपनाएं। चाहे वह डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, कश्मीरी, पंजाबी या कोई अन्य हो। हमें बिना झिझक या शर्म के इसे अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी भाषाएं,हमारी विरासत की आत्मा हैं। उन्हें बोलना हमारे अस्तित्व का जश्न मनाना दर्शाता है। इस मौके पर उर्दू विभाग के एचओडी डा. लियाकत जाफरी,हिंदी विभाग के प्रोफेसर बिंदु चिब मौजूद थे। इस अवसर पर प्रोफेसर रूपिंदर कौर, प्रोफेसर परमजीत सिंह, प्रोफेसर अमजद भट्टी, प्रोफेसर रोहित गुप्ता मौजूद थे।