फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 21 से बंद रहेंगे कश्मीर व विंटर जोन के सरकारी डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में 21 जुलाई से दो अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर सभी संबंधित कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार कश्मीर संभाग के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के साथ-साथ जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज 21 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों के बाद कॉलेज तीन अगस्त से फिर खुलेंगे और नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रति सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों, निदेशक कॉलेज शिक्षा और अन्य अधिकारियों को भेजते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें